Wednesday, 28 December 2016

How To Increase Jio4G Speed क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें

जिस देस में 4mbps की स्पीड मिलना बड़ी बात हो, वहां जियो जैसी स्कीम के लिए मारा-मारी तो होगी ही. जनता लोटी पड़ी है इसके लिए. लेकिन एक पेच फंस गया है जियो में. 5 सितंबर को जब ये लॉन्च हुआ था, तब तो बड़ा झमक के नेट चल रहा था. 30mbps के आस-पास. रिलायंस कह रहा था कि वो सबसे तेज इंटरनेट देने वाली कंपनी बन गई है. लेकिन तीन सप्ताह बीतते-बीतते स्पीड 6-7mbps पर आ गई है. कहा ये भी जा रहा है कि अभी बीटा वर्जन है तो स्पीड कम है. 1 जनवरी को जब कॉमर्शियल लॉन्चिंग हो होगी तो स्पीड बढ़ जाएगी.

4G बैंड है क्या

जियो की स्पीड बढ़ाने से पहले ये जान लीजिए कि 4G है क्या. 4G का मतलब है चौथी जेनरेशन. रेडियो फ्रिक्वेंसी को बैंडविड्थ में बांटा जाता है. हर बैंडविड्थ का अपना अलग इस्तेमाल होता है. 4G इसी तरह की एक बैंडविड्थ है, जिसमें डेटा की इनकमिंग और आउटगोइंग पिछली जेनरेशन से ज्यादा तेज होती है. एयरटेल बैंड 40 (2300MHz) देता है और वोडाफोन बैंड 5 (850Mhz) देता है. जियो बैंड 3, 5 और 40, तीनों पर 4G देता है.
बेस्ट कवरेज: बैंड 5 > बैंड 3 > बैंड 40.
बेस्ट स्पीड: बैंड 40 > बैंड 3 > बैंड 5
यानी बैंड 5 आपको सबसे तगड़ा कवरेज देता है, लेकिन इसकी स्पीड उतनी अच्छी नहीं होगी. बैंड 40 आपको पेलकर स्पीड देगा, लेकिन इसका कवरेज खराब होगा. आपका फोन जिस एरिया में होता है, वो एरिया के सिग्नल के हिसाब से सबसे अच्छे बैंड से अपने-आप कनेक्ट हो जाता है. जियो के साथ भी यही लोचा है, जिसकी वजह से स्पीड कम-ज्यादा होती रहती है. तो अच्छी स्पीड के लिए आपको बैंड को कंट्रोल करना होगा (अपने रिस्क पर). इसके दो तरीके हैं.

पहला तरीका:

अपने 4G नेटवर्क को बैंड 40 यानी बेस्ट स्पीड पर लॉक कर दीजिए. इससे आपका फोन किसी भी एरिया में रहे, बेस्ट स्पीड ही देगा. इसके लिए:
 *#*#4636#*#* डायल करें.
 फोन की इन्फॉर्मेशन दें.
 ‘सेट प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप’ (Set preferred network type) सेलेक्ट करें.
 LTE ओनली (LTE Only) सेलेक्ट करें.

Qualcomm प्रोसेसर के लिए

 प्लेस्टोर से शॉर्टकट मास्टर (लाइट) इंस्टॉल करें
 मेन्यू > सर्च
 ‘Service Menu’ या ‘Engineering Mode’ टाइप करके सर्च करें.
 अगर ये मिल जाए तो LTE बैंड को बदल दें.

MediaTek प्रोसेसर के लिए

 MTK Engineering Mode ऐप इंस्टॉल करें.
 ऐप चलाएं.
 ‘MTK Settings’ सेलेक्ट करें.
 ‘BandMode’ सेलेक्ट करें.
 वो सिम स्लॉट सेलेक्ट करें, जिसमें आपने जियो सिम लगाया है.
 ‘LTE mode’ सेलेक्ट करें.
 बेस्ट स्पीड के लिए बैंड 40 और बेस्ट कवरेज के लिए बैंड 5 चुनें.
 सेटिंग को सेव कर लें और फोन रीबूट कर लें. इससे सेटिंग्स एक्टिवेट हो जाएंगी.
* इसमें कंडीशन अप्लाई भी है. ये सेटिंग आपके फोन और प्रोसेसर के हिसाब से काम करेंगी. ऐसे में जरूरी नहीं कि ये चलें ही. मतलब जो भी करें, अपने रिस्क पर करें.

दूसरा तरीका:

एपीएन (APN) सेटिंग बदल दें. APN सेटिंग बदलने का तरीका हम आपको बता देंगे, लेकिन उससे पहले वो सेटिंग लिखकर रख लीजिएगा जो पहले से सेट है. लिखने के बाद सेटिंग को यूं बदल दें.
 Name – SuryaTricks
 APN – jionet
 APN Type – Default
 Proxy – No changes
 Port – No changes
 Username – No changes
 Password – No changes
— Server – www.google.com
 MMSC – No changes
#ref-menu  MMS proxy – No changes
 MMS port – No changes
#ref-menu  MCC – 405
 MNC – 857 or 863 or 874
 Authentication type – No changes
 APN Protocol – Ipv4/Ipv6

प्ले स्टोर से Snap VPN डाउनलोड करें:

#ref-menu
ये सेटिंग बदलने के बाद प्ले स्टोर से Snap VPN ऐप डाउनलोड कर लें. इंस्टॉल करने के बाद इसे सिंगापुर या फ्रांस सर्वर से कनेक्ट कर दीजिए. इससे आपकी ब्राउजिंग स्पीड तो नहीं, लेकिन डाउनलोडिंग स्पीड जरूर बढ़ जाएगी.
#ref-menu

0 comments:

Post a Comment